खेल की खबरें | केपटाउन से खास यादें ताजा हो गयी : बुमराह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस बात की खुशी है कि वह अपना अगला मुकाबला उसी स्थान पर खेलेंगे जहां चार साल पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।
केपटाउन, नौ जनवरी भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस बात की खुशी है कि वह अपना अगला मुकाबला उसी स्थान पर खेलेंगे जहां चार साल पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।
चार साल पहले पदार्पण करने वाले बुमराह इस बार टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में न्यूलैंड्स आये है।
दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली श्रृंखला जीत की कोशिश में लगी भारतीय टीम यहां 11 से 15 जनवरी तक श्रृंखला के निर्णायक तीसरे टेस्ट में मेजबान टीम का सामना करेगी। इस दौरान टीम बुमराह से गेंद के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद करेगी।
बुमराह ने इस स्थल पर टीम के शुरूआती अभ्यास सत्र के बाद ट्वीट किया, ‘‘ केपटाउन, जनवरी 2018 - वह जगह है जहां टेस्ट क्रिकेट में मेरे लिए सब कुछ शुरू हुआ। चार साल बाद, मैं एक खिलाड़ी और एक व्यक्ति के रूप में विकसित हुआ हूं और इस मैदान पर वापस आने से सुनहरी यादें ताजा हो गयी।’’
बुमराह ने उस मैच में एबी डिविलियर्स सहित चार विकेट लिये थे।
उन्होंने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और 26 मैचों में 107 विकेट लिये हैं। उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। वह घरेलू सरजमीं पर सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2022 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

