जरुरी जानकारी | टाटा पावर डीडीएल की बिजली चोरी मामलों के निपटान के लिए विशेष लोक अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) बिजली चोरी और ‘कनेक्शन’ काटे जाने के मामलों के त्वरित निटान के लिये 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करेगी।

नयी दिल्ली, आठ मई बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) बिजली चोरी और ‘कनेक्शन’ काटे जाने के मामलों के त्वरित निटान के लिये 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करेगी।

उत्तरी दिल्ली की करीब 70 लाख आबादी को बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा पावर डीडीएल ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘टाटा पावर डीडीएल, दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएसएलएसए) के सहयोग से शनिवार 11 मई, 2024 को विशेष लोक अदालत आयोजित करेगी।’’

लोक अदालत का आयोजन दिल्ली के रोहिणी में सुबह 10.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक किया जाएगा।

बयान के अनुसार, इस अदालत के जरिये बिजली चोरी और बकाया बिल को लेकर ‘कनेक्शन’ काटे जाने के मामलों का तत्काल निपटान किया जाएगा।

ग्राहकों को लोक अदालत में भाग लेने के लिए 19124 पर कॉल या ‘ईएसी डॉट केयर एट टाटा पावर-डीडीएल डॉट कॉम’ पर ईमेल भेज कर पंजीकरण कराना होगा।

टाटा पावर और दिल्ली सरकार की संयुक्त उद्यम कंपनी टाटा पावर डीडीएल के अनुसार बिजली चोरी के मामलों का निपटारा करने के इच्‍छुक उपभोक्‍ता इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का तत्‍काल निपटान करवा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\