देश की खबरें | स्पशेल फ्रंटियर फोर्स के कमांडो का सैन्य सम्मान के साथ लेह में अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (एसएफएफ) के कमांडो न्यिमा तेनजिन का लेह में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक सप्ताह पहले पूर्वी लद्दाख में बारूदी सुरंग विस्फोट में उनकी मौत हो गई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितंबर स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (एसएफएफ) के कमांडो न्यिमा तेनजिन का लेह में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक सप्ताह पहले पूर्वी लद्दाख में बारूदी सुरंग विस्फोट में उनकी मौत हो गई थी।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | NCP Chief Sharad Pawar and Anil Deshmukh Receive Threat Calls: सीएम उद्धव ठाकरे के बाद NCP चीफ शरद पवार और अनिल देशमुख को भी आए धमकी भरे कॉल.

तेनजिन की मौत 29/30 अगस्त की रात पैंगोंग झील क्षेत्र के पास तब हो गई थी जब उनका पैर 1962 में बिछाई गई एक बारूदी सुरंग पर पड़ गया।

सूत्रों ने बताया कि उनकी मौत का संबंध उसी रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए टकराव से नहीं है।

यह भी पढ़े | ICICI Bank-Videocon Case: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया गिरफ्तार.

एसएसएफ अत्यंत दक्ष सैन्य इकाई है जिसकी स्थापना 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद की गई थी। इसमें मुख्यत: तिब्बती शरणार्थियों को भर्ती किया जाता है।

भारतीय सेना ने गत 31 अगस्त को कहा था कि उसने 29/30 अगस्त की रात पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे वाले क्षेत्र में यथास्थिति बदलने के चीनी सेना के प्रयास को विफल कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\