देश की खबरें | विशेष अदालत ने कोलकाता में चुनाव बाद हत्या की जांच पूरी होने में देरी पर सवाल उठाए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में 2021 में चुनाव के बाद एक व्यक्ति की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच पूरी करने में देरी पर सवाल उठाते हुए एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को 18 आरोपियों को सुनवाई की अगली तारीख पर उपस्थित होने के लिए समन जारी करने का निर्देश दिया।
कोलकाता, चार जुलाई कोलकाता में 2021 में चुनाव के बाद एक व्यक्ति की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच पूरी करने में देरी पर सवाल उठाते हुए एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को 18 आरोपियों को सुनवाई की अगली तारीख पर उपस्थित होने के लिए समन जारी करने का निर्देश दिया।
मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को है।
यहां बिचार भवन स्थित विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक परेश पाल और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के पार्षद स्वप्न समद्दार सहित 18 लोग 18 जुलाई को अदालत के समक्ष पेश हों।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, 2021 के बाद हुई हिंसा के एक मामले में पूर्वी कोलकाता के कंकुरगाछी इलाके में भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
जांच पूरी होने में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए अदालत ने एजेंसी से प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पूर्वी कोलकाता के कंकुरगाछी इलाके में सरकार की हत्या की जांच 2021 में सीबीआई को सौंपी दी थी और केंद्रीय एजेंसी पहले ही मामले में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।
अदालत ने सीबीआई के वकील से आरोपपत्र की प्रतियां आरोपियों को सौंपने को भी कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

