देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर रेलवे ने अमरनाथ यात्रा करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना बनाई है, जिसके तहत प्राधिकारियों ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर आगमन पर पंजीकरण और चिकित्सा जांच सहित विभिन्न सुविधाएं स्थापित की हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जम्मू, दो जुलाई उत्तर रेलवे ने अमरनाथ यात्रा करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना बनाई है, जिसके तहत प्राधिकारियों ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर आगमन पर पंजीकरण और चिकित्सा जांच सहित विभिन्न सुविधाएं स्थापित की हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
यह यात्रा दो मार्गों - दक्षिण कश्मीर में पारंपरिक पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर में सबसे छोटे बालटाल मार्ग - से तीन जुलाई को शुरू होगी और नौ अगस्त को समाप्त होगी।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार सुबह जम्मू स्थित आधार शिविर से 38 दिवसीय तीर्थयात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया।
सिंघल ने कहा, “हर साल की तरह इस बार भी अमरनाथ यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।”
उन्होंने बताया कि रेलवे ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के ठहरने के लिए एक विशेष क्षेत्र बनाया है, जहां पंजीकरण काउंटर स्थापित किए गए हैं ताकि तीर्थयात्री शहर में पहुंचने पर अपना पंजीकरण करा सकें। सिंघल ने कहा कि स्टेशन पर तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

