सात हफ्तों बाद लॉकडाउन से छूट मिलने पर व्यायाम के लिये निकले स्पेनवासी
बहुत से लोग चेहरों पर मास्क लगाकर दौड़ते दिखे हालांकि इससे सांस लेने में मुश्किल होती है। कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिये स्पेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को टहलते या खरीदारी करते वक्त मास्क जरूर लगाने की सलाह दी है।
सुबह करीब छह बजे सड़कों पर काफी लोग दौड़ते, साइकिल चलाते और तेज चाल से चलते दिखे। इस दौरान बहुत से लोग ऐहतियात बरतते भी नजर आए।
बहुत से लोग चेहरों पर मास्क लगाकर दौड़ते दिखे हालांकि इससे सांस लेने में मुश्किल होती है। कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिये स्पेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को टहलते या खरीदारी करते वक्त मास्क जरूर लगाने की सलाह दी है।
क्रिस्टीना पालोमेक्यू (36) ने बार्सिलोना में करीब 20 मिनट की जॉगिंग के बाद आराम करते हुए बताया, “मैं अच्छा महसूस कर रही हूं लेकिन थकान हो रही है। आप निश्चित रूप से यह नोटिस कर रहे होंगे कि महीने भर से ज्यादा हो गया है और मैं सही आकार में नहीं हूं।” उन्होंने कहा कि वह ऑनलाइन जुंबा व योग कक्षाओं से थक चुकी थीं।
क्रिस्टीना ने कहा, “कुछ लोगों का मानना है कि यह बहुत जल्दी है (बाहर निकलना), जैसा मैंने किया, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से व्यायाम करना भी जरूरी है।”
बार्सिलोना में खिली धूप के कारण बहुत से लोग समुद्र तट की तरफ भी आकर्षित हुए जहां अब भी एक मीटर की दूरी का पालन करने की हिदायत दी गई है लेकिन कुछ जगहों पर भीड़ की वजह से ऐसा असंभव सा दिख रहा था।
एडुआर्डो कोंटे (37) ने समुद्र तट पर दौड़ लगाने के बाद कहा, “हम सुबह काफी जल्दी उठ गए थे जिससे हमें यहां बहुत ज्यादा लोग न मिलें, लेकिन…यह जटिल है।” उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर “मैं वहां से जल्द निकलना चाहता था, लेकिन आपको आराम से यह करना होता है जिससे हम दूसरों को घायल न कर दें।”
यह दृश्य काफी कुछ पिछले हफ्ते जैसा ही था जब छह हफ्तों की बंदिश के बाद स्पेन में बच्चों को अपने अभिभावक के साथ आस-पास घूमने की इजाजत दी गई थी।
सरकार ने सड़कों पर ज्यादा भीड़ न जुटे इसके लिये अलग-अलग आयुवर्ग के लोगों के लिये घर से निकलने का अलग-अलग समय निर्धारित किया है।
स्पेन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अबतक 25,100 लोगों की जान जा चुकी है जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 2,16,582 हो चुकी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

