खेल की खबरें | स्पेन, पुर्तगाल ने फुटबॉल विश्व कप अभ्यास मैच में जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे फाटी ने शानदार लय में होने का सबूत देते हुए मैच के 13वें मिनट में गोल किया। टीम के लिए गेवी पेज और निको विलियम्स ने भी गोल दागे।

राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे फाटी ने शानदार लय में होने का सबूत देते हुए मैच के 13वें मिनट में गोल किया। टीम के लिए गेवी पेज और निको विलियम्स ने भी गोल दागे।

एक समय स्पेन के लिए सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड बनाने वाले फाटी ने अक्टूबर 2020 के बाद किसी आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।

जॉर्डन के लिए मैच के आखिरी लम्हों में हमजा अल-दर्दौर ने सांत्वना गोल किया।

दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना मैदान में उतरी पुर्तगाल की टीम ने नाइजीरिया को 4-0 से हराया। इस मैच में ब्रूनो फर्नांडेस ने दो गोल दागे। टीम के लिए गोंकालो रामोस और जोआओ मायरियो भी गोल किये।

रोनाल्डो पेट की परेशानी के कारण बुधवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था।

  अन्य अभ्यास मैचों में रूस की जगह विश्व कप में शामिल होने वाले घाना ने स्विट्जरलैंड को 2-0 से हराया।

विश्व कप के लिए 36 साल बाद क्वालीफाई करने वाले कनाडा ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जापान को 2-1 से मात दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\