खेल की खबरें | स्पेन और जापान महिला फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट चरण में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्पेन की जीत के साथ ही जापान ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । दोनों के बीच सोमवार को होने वाले मैच से शीर्ष दो टीमों का निर्धारण होगा ।

स्पेन की जीत के साथ ही जापान ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । दोनों के बीच सोमवार को होने वाले मैच से शीर्ष दो टीमों का निर्धारण होगा ।

अपना सौवां मैच खेल रही स्पेन की हर्मोसो ने आकलैंड में खेले गए मैच में 13वें और 70वें मिनट में गोल दागे । वहीं टेरेसा एबेलेइरा ने नौवें मिनट में पहला गोल किया था । अल्बा रेडोंडो ने 69वें और 85वें मिनट में गोल किया ।

इससे पहले हिकारू नाओमोतो और ओबा फुजिनो ने पहले हाफ में दो मिनट के भीतर गोल करके जापान को कोस्टा रिका पर 2 . 0 से जीत दिलाई ।

इस मैच को देखने के लिये सात हजार से भी कम दर्शक मौजूद थे जबकि आकलैंड और सिडनी के मैचों में एक लाख से अधिक दर्शक उमड़े ।

जापान का सामना अब वेलिंगटन में स्पेन से होगा जबकि कोस्टा रिका की टक्कर जाम्बिया से होगी । जाम्बिया और कोस्टा रिका दोनों ग्रुप सी से नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुके हैं ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO