एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ‘स्पेसएक्स’ का यान धरती के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स ने ‘स्पेसएक्स’ यान में सवार होकर अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को अलविदा कहा, जो पिछले वसंत से उनका घर था।

विदेश की खबरें | फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ‘स्पेसएक्स’ का यान धरती के लिए रवाना
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स ने ‘स्पेसएक्स’ यान में सवार होकर अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को अलविदा कहा, जो पिछले वसंत से उनका घर था।

यान तड़के ही ‘अनडॉक’ (अंतरिक्ष स्टेशन से अलग) हो गया और अगर मौसम अनुकूल रहता है तो शाम तक इसके फ्लोरिडा के तट पर उतरने की संभावना है।

विल्मोर और विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण वे लगभग नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए थे।

रविवार को विल्मोर और विलियम्स के स्थान पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को तैनात करने के लिए ‘स्पेसएक्स’ का यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया था।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए अंतरिक्ष यात्रियों के नए दल में नासा से ऐनी मैक्लेन और निकोल एयर्स शामिल हैं। वे दोनों सैन्य पायलट हैं। इनके अलावा जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव भी रवाना हुए हैं और दोनों विमानन कंपनियों के पूर्व पायलट हैं।

विल्मोर ने रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन का ‘हैच’ खोला और इसके बाद एक के बाद एक चारों नए यात्री अंदर आए। अंतरिक्ष में पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने नए साथियों का स्वागत उनसे गले मिलकर और हाथ मिलाकर किया।

विलियम्स ने ‘मिशन कंट्रोल’ से कहा, ‘‘यह एक शानदार दिन है। अपने दोस्तों को यहां देखकर बहुत खुशी हुई।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2025 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).