विदेश की खबरें | स्पेसएक्स चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उल्लेखनीय है कि स्पेसएक्स ने दो दिन पहले ही एक चार्टर्ड उड़ान पूरी की थी।
उल्लेखनीय है कि स्पेसएक्स ने दो दिन पहले ही एक चार्टर्ड उड़ान पूरी की थी।
यह पहला मौका है जब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के चालक दल के सदस्यों में पुरुष और महिलाएं समान संख्या में हैं। इनमें प्रथम अश्वेत महिला जेसिका वाटकिंस एक लंबी अंतरिक्ष यात्रा कर रही हैं।
नासा की अंतरिक्ष अभियान प्रमुख केथी लुएडर्स ने प्रक्षेपण की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह एक सर्वाधिक विविधतापूर्ण, मुझे लगता है कि, ऐसा दल है जो असल में लंबे समय बाद देखने को मिला है।’’
अंतरिक्ष यात्री, रवाना होने के 16 घंटे बाद बुधवार रात अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले हैं। वे आईएसएस में पांच महीने बिताएंगे।
एलन मस्क की स्पेसएक्स ने नासा के लिए पांच अंतरिक्ष यात्री और दो निजी अंतरिक्ष यात्रा अभियानों को भेजा है।
नये अंतरिक्ष यात्रियों के आईएसएस पहुंचने के बाद, ये तीन अमेरिकी और एक जर्मन अंतरिक्ष यात्री जिन लोगों की जगह लेंगे वे स्पेसएक्स के अपने कैप्सूल के जरिये पृथ्वी पर लौट आएंगे। आईएसएस पर तीन रूसी अंतरिक्ष यात्री भी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)