एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करके ही दम लेगी सपा : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सपा को वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में साजिश करके सरकार नहीं बनाने देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा इस पार्टी को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी।

देश की खबरें | लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करके ही दम लेगी सपा : अखिलेश

लखनऊ, 22 अगस्त समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सपा को वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में साजिश करके सरकार नहीं बनाने देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा इस पार्टी को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी।

यादव ने यहां समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में भाजपा ने साजिश करके समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बनने दी थी। इस बार भाजपा की कोई साजिश कामयाब नहीं होगी। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद एच.टी. हसन, विधायक अबू आसिम आजमी और अब्दुल्ला आजम भी मौजूद थे।

यादव ने कहा, ''भाजपा कायरों की जमात है। तमाम उतार—चढ़ाव के बावजूद इस बार भाजपा समाजवादी पार्टी की ताकत के सामने नहीं टिक पाएगी। सपा की ताकत के सामने भाजपा का घमंड चकनाचूर हो जाएगा। पार्टी का लक्ष्य बड़ा है। सपा इंडिया गठबंधन और पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक (पीडीए) मिलकर भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाने में कामयाब होगी।''

सपा अध्यक्ष ने कहा, ''भाजपा नफरती और षड्यंत्रकारी पार्टी है। उसने देश की मिलीजुली संस्कृति पर आघात करने के साथ ही समाज को बांटने का काम किया है। भाजपा समाजवादी पार्टी और इसके नेतृत्व को बदनाम करती है। भाजपा वास्तविक मुद्दों के अर्थ बदलने में माहिर है तथा लूट एवं भ्रष्टाचार से सराबोर है।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक में एक मत से निर्णय किया गया कि हिन्दू-मुस्लिम एक होकर अखिलेश यादव का साथ देंगे।

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में एकजुटता से एक-एक वोट समाजवादी पार्टी को देने में कोई चूक न करने का इरादा व्यक्त किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2023 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).