देश की खबरें | किसानों के ट्रैक्‍टर पर झंडा लगाकर गणतंत्र दिवस मनाएगी सपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी राज्‍य की सभी तहसीलों में किसानों के ट्रैक्‍टर पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज और सपा का झंडा लगाकर गणतंत्र दिवस मनाएगी।

लखनऊ, 23 जनवरी समाजवादी पार्टी राज्‍य की सभी तहसीलों में किसानों के ट्रैक्‍टर पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज और सपा का झंडा लगाकर गणतंत्र दिवस मनाएगी।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को इसके लिए दिशा निर्देश जारी किये।

समाजवादी पार्टी के मुख्‍यालय से शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसान अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर दो माह से धरना दे रहे है और शांतिपूर्ण ढंग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की बहरी सरकार के कानों तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सरकार हठधर्मिता में अड़ी है।

यादव ने कहा कि भाजपा किसान को उद्योगपति बनाने का झांसा देकर उसकी खेती को उद्योग की श्रेणी में रखकर उसे आयकर की जद में लाने की साजिश कर रही है, लेकिन किसान भाजपा के इस कुत्सित इरादे को कभी सफल नहीं होने देंगे।

उन्‍होंने कहा कि सरकार बहानेबाजी करके किसानों को भटकाने में लगी रही पर सफल नहीं हो सकी और किसान एकता टूटी नहीं।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड करने के किसानों के निर्णय को समाजवादी पार्टी भी अपना समर्थन दे रही है।

यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, अभी से गांव-गांव, घर-घर पहुंचे और किसानों से संवाद करें और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर तिरंगा झंडा के साथ समाजवादी झंडा लगाकर ट्रैक्टर से सभी जिलों में तहसील स्तर पर ध्वजारोहण रैली का आयोजन कर सफल बनाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला