देश की खबरें | भाजपा को मिल रहे श्रमिकों का समर्थन देख सपा को हो रही घबराहट: अनिल राजभर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने योगी आदित्यनाथ सरकार की श्रमिक हितैषी नीतियों का उल्लेख किया और समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि श्रमिक वर्ग द्वारा भाजपा सरकार को दिए जा रहे समर्थन को देखकर विपक्षी पार्टी को घबराहट हो रही है।

लखनऊ, छह मई उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने योगी आदित्यनाथ सरकार की श्रमिक हितैषी नीतियों का उल्लेख किया और समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि श्रमिक वर्ग द्वारा भाजपा सरकार को दिए जा रहे समर्थन को देखकर विपक्षी पार्टी को घबराहट हो रही है।

आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ने कहा, "श्रम की गरिमा को सही मायने में बरकरार रखते हुए, राज्य 'श्रमेव जयते' के नारे के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।"

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राजभर ने आरोप लगाया, “सपा नेता कभी छात्रों तो कभी बुंदेलखंड के किसानों को बुलाकर गुमराह करते हैं। सपा नेता आज श्रमिक संगठनों के लोगों को बुलाकर श्रमिकों को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।”

राजभर ने कहा भाजपा सरकार के साथ श्रमिकों का समर्थन देख सपा को घबराहट हो रही है।

योगी सरकार के कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा, “नए कारखानों के सृजन, पंजीयन में देश में उप्र पहले स्थान पर है। उप्र में आज प्रतिदिन 10 नई कंपनियां पंजीकृत हो रही हैं। श्रमिकों को अपने गांव, जिले, क्षेत्र में रोजगार मिल रहा है। उप्र श्रमेव जयते के नारे के साथ बढ़ रहा है। उप्र की धरती पर आज श्रम को सम्मान मिल रहा है।”

उन्होंने दावा किया कि करोड़पति का बेटा भी वैसे स्कूल में नहीं पढ़ता होगा, जैसे स्कूल उप्र सरकार ने गरीब मजदूर के बच्चों के पढ़ने के लिए बनाए हैं।

मंत्री ने कहा कि उप्र का श्रमिक सपा के असली चेहरे से वाकिफ है।

आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\