देश की खबरें | सपा ने हाथरस की घटना की जांच के लिए पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गठित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस में दलित समुदाय की एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्‍कर्म व उसकी मौत के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने 11 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, तीन अक्‍टूबर हाथरस में दलित समुदाय की एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्‍कर्म व उसकी मौत के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने 11 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है।

यह प्रतिनिधिमंडल रविवार को हाथरस के चंदपा क्षेत्र में पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जांच करेगा। सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Polls 2020: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट बंटवारे को लेकर हंगामा, VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी गठबंधन से हुए अलग.

मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व सपा के प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम पटेल करेंगे।

चौधरी के अनुसार इस प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन के अलावा धर्मेन्द्र यादव, अक्षय यादव, जुगुल किशोर बाल्मीकि, अतुल प्रधान, जसवंत यादव, संजय लाठर, उदयवीर सिंह, राम करन निर्मल तथा रामगोपाल बघेल शामिल किये गये हैं।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Health Update: राम विलास पासवान की तबीयत बिगड़ने के चलते LJP की संसदीय बोर्ड की बैठक स्थगित, बेटे चिराग अस्पताल के लिए हुए रवाना.

चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल पांच अक्‍टूबर को बलरामपुर जिले में दुष्‍कर्म पीडिता के परिवार से मिलने के लिए जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, पूर्व मंत्री डाक्‍टर एसपी यादव, मोहम्‍मद मसूद खां एवं बलरामुपर के सपा जिलाध्‍यक्ष राम निवास मौर्य को शामिल किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now