देश की खबरें | सोज ने जम्मू कश्मीर प्रशासन पर शीर्ष अदालत में झूठ बोलने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज की आवाजाही पर कोई प्राबंदी नहीं होने की बात जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा उच्चतम न्यायालय में कहे जाने के बाद भी वरिष्ठ कांग्रेस बृहस्पतिवार को घर में नजरबंद रहे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 30 जुलाई पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज की आवाजाही पर कोई प्राबंदी नहीं होने की बात जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा उच्चतम न्यायालय में कहे जाने के बाद भी वरिष्ठ कांग्रेस बृहस्पतिवार को घर में नजरबंद रहे।

अपने निवास की दीवार के पीछे से कुछ देर के लिए संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सोज ने कहा कि शीर्ष अदालत में जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा ‘झूठ’ बोले जाने को लेकर वह फिर अदालत की ओर रुख करेंगे।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड में आठ IAS आधिकारी के साथ पांच PCS अधिकारियों का तबादला किया गया: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ अब वह उच्चतम न्यायालय से झूठ बोल रहे हैं कि मैं स्वतंत्र व्यक्ति हूं। मैं अदालत जाऊंगा चाहे जो भी नतीजा हो।’’

सादे वर्दी में एक सुरक्षा अधिकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता को खींचकर संवाददताओं से दूर ले गया तथा वर्दी पहने अन्य कर्मियों से पत्रकारों को वहां से हटाने को कहा।

यह भी पढ़े | Bakrid 2020: असम के कामरूप जिले में मस्जिद और ईदगाहों में 5 लोगों के साथ नमाज पढ़ने की मिली इजाजत.

इन अज्ञात अधिकारी ने कहा, ‘‘ यहां से उन्हें भगाओ।’’

कांग्रेस नेता अधिकारी से यह कहते हुए सुनाई दिए, ‘मुझे हाथ मत लगाओ।’’

इस बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह कहते हुए सोज की तत्काल रिहाई की मांग की कि ‘राजनीतिक नेताओं को अवैध रूप से बंदी बनाने से देश के तानेबाने को नुकसान पहुंचता है।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ बिना किसी ठोस आधार के राजनीतिक नेताओं को अवैध रूप से बंदी बनाने से देश के तानेबाने को नुकसान पहुंचता है।’’

इससे पहले सोज ने कहा था कि पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर (पूर्व राज्य) के विशेष दर्जे को समाप्त किये जाने के बाद से ‘उन्हें अवैध रूप से नजरबंद’ रखने को लेकर वह सरकार पर मुकदमा करेंगे। उन्होंने उच्चतम न्यायालय में केंद्र के इस जवाब को ‘झूठ’ बताया कि वह नजरबंद नहीं हैं।

सोज ने यहां जारी एक बयान में कहा था, ‘‘मैं उच्चतम न्यायालय में सरकार द्वारा अपनाये गये इस रुख पर कड़ा ऐतराज करता हूं कि पांच अगस्त, 2019 से मुझे नजरबंद नहीं किया गया था और न ही मुझ पर पाबंदियां लगायी गयी थीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने ‘झूठ’ का रास्ता अख्तियार किया जबकि उसने मुझे पांच अगस्त, 2019 से गैर कानूनी तरीके से बंदी बना लिया था।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘ इस दौरान मुझे अपने परिसर से बाहर नहीं जाने दिया गया। मैं दो बार परिसर से बाहर गया जब मुझे 17-21 सितंबर 2019 के बीच अपनी बीमार बहन को देखने दिल्ली जाना पड़ा, और 15-21 दिसंबर , 2019 के बीच मुझे चिकित्सकीय सलाह के लिए बाहर जाना पड़ा। पांच अगस्त, 2019 के बाद मैं जब भी बाहर गया तो मुझे सरकार से इजाजत लेनी पड़ी।’’

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ पांच अगस्त, 2019 से मुझे गैर कानूनी से नजरबंद रखने के लिए मैंने सरकार पर मुकदमा करने का निर्णय लिया है। संविधान के तहत मैं जिन नागरिक अधिकारों का हकदार हूं, उन्हें निलंबित रखने और मुझे बंदी बनाने को लेकर भी मैं क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए सरकार पर के खिलाफ मुकदमा दायर करूंगा।’’

उच्चतम न्यायालय में दाखिल हलफनामे में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कहा था कि सोज को ‘‘कभी नजरबंद नहीं किया गया था’’ और ‘‘सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद उनकी आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं थी।’’

सोज की पत्नी की याचिका के जवाब में सरकार ने यह हलफनामा दिया। उनकी पत्नी ने याचिका में सोज को ‘अवैध हिरासत’ से रिहा करने तथा अदालत के समक्ष उन्हें पेश करने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\