जरुरी जानकारी | विदेशों में मजबूती और आपूर्ति घटने से सोयाबीन डीगम, पामोलिन की कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख और स्थानीय स्तर पर खाद्यतेलों की आपूर्ति घटने के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन डीगम और पामोलिन तेल कीमतों में सुधार देखने को मिला जबकि बाकी खाद्य तेलों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख और स्थानीय स्तर पर खाद्यतेलों की आपूर्ति घटने के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन डीगम और पामोलिन तेल कीमतों में सुधार देखने को मिला जबकि बाकी खाद्य तेलों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।
बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सूरजमुखी, सोयाबीन डीगम और पामोलिन तेल की विदेशों से आपूर्ति कम होने के कारण ये ऊंचें भाव में बिक रहे हैं, जिससे इनके भाव सुधार दर्शाते बंद हुए। वहीं बाकी खाद्य तेलों की पर्याप्त आपूर्ति होने से इन खाद्यतेलों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।
सूत्रों ने बताया कि सोमवार को मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की तेजी रही। वहीं शिकॉगो एक्सचेंज भी दो प्रतिशत तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
सूत्रों ने मुताबिक, सरकार जब तक सूरजमुखी तेल के आयात पर 20 लाख टन की सीमित कोटा खत्म नहीं करेगी तब तक इस तेल की आपूर्ति कम रहेगी और इनके दाम ऊंचे बनें रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं को सूरजमुखी तेल के लिए लगभग 20-30 रुपये प्रति लीटर अधिक देने पड़ रहे हैं। इन तेलों के दाम थोक में भी प्रीमियम के साथ बेचे जा रहे हैं जबकि सरकार ने यह सोचकर आयात शुल्क लगाने का निर्णय लिया था कि इससे उभोक्ताओं को पांच से छह रुपये प्रति लीटर की बचत होगी।
सूत्रों का कहना है कि सरकार को सूरजमुखी और सोयाबीन डीगम के आयात की सीमा को खत्म कर देनी चाहिए या पहले की तरह शुल्क लगा देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आने वाले सर्दियों के मौसम में इन तेलों की मांग बढ़ेगी लेकिन सरकार की इस नीति से उपभोक्ताओं को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन -6,875-6,900 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली -7,095-7,160 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,650 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,700-2,960 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,200-2,330 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,270-2,385 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,500-20,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,850 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,450 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 9,050 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 5,000-5,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज 4,850-4,900 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

