देश की खबरें | सामूहिक बलात्कार घटना के बाद से बंद साउथ लॉ कॉलेज दोबारा खुला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कैम्पस में हुई बलात्कार की घटना के बाद, एक सप्ताह से अधिक समय से बंद शहर का साउथ लॉ कॉलेज सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा खुल गया।
कलकत्ता, सात जुलाई कैम्पस में हुई बलात्कार की घटना के बाद, एक सप्ताह से अधिक समय से बंद शहर का साउथ लॉ कॉलेज सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा खुल गया।
उप-प्राचार्य नयना चटर्जी ने कहा कि कॉलेज दोबारा खुलने के बाद बीए. एलएलबी की पढ़ाई कर रहे केवल उन विद्यार्थियों को बुलाया गया है जिन्होंने पहली सेमीस्टर परीक्षा का फार्म नहीं भरा था।
कलकत्ता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जबकि कॉलेज में तैनात निजी सुरक्षाकर्मी भीतर प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के पहचान पत्र जांच रहे थे।
गेट फिर से खुलने पर करीब 100 विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे जिनमें से अधिकतर अपने अभिभावकों के साथ आए थे।
पहले सेमीस्टर के एक छात्र के पिता ससांक धारा ने कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक हर परीक्षा के दिन वह अपने बेटे के साथ आएंगे।
उन्होंने कहा, "हम अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।’’
कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के दक्षिणी भाग में कसबा में स्थित इस महाविद्यालय को खोलने का फैसला कोलकाता पुलिस से अनुमति मिलने के बाद ही लिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के उद्देश्य से छात्र संघ कक्ष और सुरक्षा गार्ड कक्ष को सील कर दिया है। विद्यार्थियों को आठ जुलाई से नियमित समय पर कक्षाओं में आने को कहा गया है।
तृणमुल कांग्रेस की छात्र इकाई से जुड़े महाविद्यालय के एक पूर्व छात्र और दो वर्तमान छात्रों (पीड़िता से वरिष्ठ) द्वारा एक प्रथम वर्ष की छात्रा से कथित बलात्कार की घटना के बाद हुए आंदोलनों को देखते हुए 29 जून को कॉलेज बंद कर दिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

