विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया के नेता ने उत्तर कोरिया, रूस के बीच हथियार सहयोग पर दुनिया के देशों को आगाह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष अपने संबोधन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की पिछले सप्ताह की रूस यात्रा का जिक्र किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष अपने संबोधन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की पिछले सप्ताह की रूस यात्रा का जिक्र किया।

किम ने रूस के सुदूरवर्ती पूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने कहा था कि वे रक्षा मुद्दे पर सहयोग कर सकते हैं लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी। इससे दक्षिण कोरिया और अमेरिका सहित उसके सहयोगी देश असहज हो गए थे।

यूं ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के नेताओं के वार्षिक कार्यक्रम के दूसरे दिन अपने साथी नेताओं को बताया, ‘‘यह विरोधाभासी है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक स्थायी सदस्य, जिसे विश्व शांति के अंतिम संरक्षक का जिम्मा सौंपा गया है, वह दूसरे संप्रभु राष्ट्र पर आक्रमण करके युद्ध छेड़ देता है और एक ऐसे शासन से हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करेगा जो सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का स्पष्ट उल्लंघन करता है।’’

यूं ने कहा, ‘‘अगर उत्तर कोरिया रूस को पारंपरिक हथियार देने के बदले में अपने सामूहिक विनाश के हथियारों को बढ़ाने के लिए ‘‘आवश्यक सूचना और प्रौद्योगिकी प्राप्त करता है’’, तो यह दक्षिण कोरिया के लिए भी अस्वीकार्य होगा।’’’

रूस और उत्तर कोरिया के बीच इस तरह का समझौता सीधे तौर पर न केवल यूक्रेन बल्कि कोरिया गणराज्य की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा होगा।

दक्षिण कोरिया ने यूक्रेन के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। यूक्रेन 2022 में अपने क्षेत्र पर रूसी आक्रमण के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में भारत में जी20 शिखर सम्मेलन में यूं ने कहा कि सियोल अगले साल यूक्रेन को 30 करोड़ डॉलर का योगदान देगा और दो अरब डॉलर से अधिक का सहायता पैकेज देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान