विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया ने बीटीएस बैंड के गायकों को अनिवार्य सैन्य सेवा से छूट के लिए कानून में बदलाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोरिया की संसद ने एक विधेयक को मंजूरी दी है, जिसके तहत लोकप्रिय बैंड बीटीएस के गायकों और अन्य संगीतकारों को 30 साल की उम्र तक अपनी अनिवार्य सैन्य सेवा को स्थगित करने की अनुमति दी गयी है।

न्यूयॉर्क, दो दिसंबर दक्षिण कोरिया की संसद ने एक विधेयक को मंजूरी दी है, जिसके तहत लोकप्रिय बैंड बीटीएस के गायकों और अन्य संगीतकारों को 30 साल की उम्र तक अपनी अनिवार्य सैन्य सेवा को स्थगित करने की अनुमति दी गयी है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार के मुताबिक दक्षिण कोरिया के कानून के मुताबिक देश के सभी योग्य लोगों को 18 साल से 28 साल की उम्र के दौरान करीब दो साल तक सेना में सेवा करनी पड़ती है।

यह भी पढ़े | न्यूजीलैंड: प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने की जलवायु परिवर्तन पर ‘प्रतीकात्मक आपातकाल’ की घोषणा.

बैंड के दो सदस्यों जिन और सुगा जल्द ही 28 साल के हो जाएंगे और समूह के साथ उनका जुड़ाव खत्म हो सकता था।

संशोधित सैन्य कानून के मुताबिक, ‘‘संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्रालय की सिफारिश पर देश और दुनिया में नाम रोशन करने वाले पॉप संस्कृति के कलाकारों को असाधारण वजहों से 30 साल की उम्र तक अपनी सैन्य सेवाओं को स्थगित करने की अनुमति होगी।’’

यह भी पढ़े | सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स को दिए जाएंगे वैक्सीन: अमेरिकी पैनल.

संशोधन के पहले सैन्य सेवा कानून के तहत केवल एथलीट, शास्त्रीय संगीतकारों या विदेशों में पीएचडी कर रहे शोधार्थियों को ही इससे छूट देने का प्रावधान था।

बीटीएस बैंड के सात सदस्य हैं। इसका पूरा नाम बेंगटन सोनयोनडेन (बुलेटप्रूफ बॉय स्काउट्स) या बियोंड द सीन है। इस बैंड के प्रशंसकों को बीटीएस आर्मी के तौर पर जाना जाता है। प्रशंसकों ने कानून में बदलाव का स्वागत करते हुए कहा कि चार दिसंबर को जिन के जन्मदिन के पहले उन्हें तोहफा मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\