खेल की खबरें | दक्षिण कोरिया ने विश्व कप क्वालीफायर में तुर्कमेनिस्तान को 5-0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्ट्राइकर ह्वांग उइ जो ने गोयांग में खेले गये मैच में दक्षिण कोरिया की तरफ से 10वें मिनट में पहला गोल किया जबकि नाम ताइ ही ने पहले हाफ के आखिरी क्षणों में दूसरा गोल दागा।

स्ट्राइकर ह्वांग उइ जो ने गोयांग में खेले गये मैच में दक्षिण कोरिया की तरफ से 10वें मिनट में पहला गोल किया जबकि नाम ताइ ही ने पहले हाफ के आखिरी क्षणों में दूसरा गोल दागा।

किम यंग गॉन, क्वांग चांग हून और ह्वांग ने दूसरे हाफ में गोल करके कोरियाई टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की जिससे उसके ग्रुप एच में चार मैचों में 10 अंक हो गये हैं। इससे उसने तीसरे दौर में जगह बनाने और लगातार 10वीं बार विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

दूसरे दौर के आठ ग्रुप में केवल ग्रुप एच ही ऐसा है जिसमें पांच की बजाय चार टीमें हैं क्योंकि उत्तर कोरिया कोविड—19 महामारी के कारण क्वालीफाईंग टूर्नामेंट से हट गया था। शीर्ष पर रहने वाली टीम तीसरे दौर में स्वत: जगह बनाएगी।

लेबनान के भी दक्षिण कोरिया के समान अंक हैं लेकिन वह गोल अंतर में दूसरे स्थान पर है। लेबनान ने एक अन्य मैच में श्रीलंका को 3—2 से हराया जिसकी यह लगातार पांचवीं हार है।

उधर ग्रुप डी में सऊदी अरब ने रियाद में यमन पर 3—0 की जीत से उज्बेकिस्तान पर पांच अंक की बढ़त बना ली है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट