विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका की ‘व्हाइट शार्क’ बदल रहीं स्थान, समुद्रतट की सुरक्षा के लिए निगरानी करने की जरूरत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, पश्चिमी केप प्रांत के तट पर जहां व्हाइट शार्क आमतौर पर एकत्र होती हैं, वहां इनकी संख्या में काफी गिरावट देखी गई है। ‘व्हाइट शार्क’ इन स्थानों पर भोजन करने, अन्य जीवों के साथ घुलने-मिलने या आराम करने के लिए एकत्र होती हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हालांकि, पश्चिमी केप प्रांत के तट पर जहां व्हाइट शार्क आमतौर पर एकत्र होती हैं, वहां इनकी संख्या में काफी गिरावट देखी गई है। ‘व्हाइट शार्क’ इन स्थानों पर भोजन करने, अन्य जीवों के साथ घुलने-मिलने या आराम करने के लिए एकत्र होती हैं।

केप टाउन में, व्हाइट शार्क की निगरानी करने वाले कुशल 'शार्क स्पॉटर्स' ने 2011 में आठ समुद्र तटों पर 300 से अधिक व्हाइट शार्क देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया, लेकिन 2019 के बाद से ऐसा कोई भी दृश्य दर्ज नहीं किया गया है।

व्हाइट शार्क की संख्या में इन गिरावटों ने प्रजातियों की समग्र संरक्षण स्थिति के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। व्हाइट शार्क का संरक्षण महत्वपूर्ण है, क्योंकि समुद्री पारिस्थितिक तंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

शीर्ष शिकारियों के रूप में, वे समुद्री खाद्य जाल के स्वास्थ्य और संतुलन को बनाए रखने में मदद करती हैं।

व्हाइट शार्क दुनिया की सबसे शक्तिशाली और खतरनाक शिकारी शार्क मछलियों में से एक है।

उनकी मौजूदगी अन्य समुद्री जीवों के व्यवहार को प्रभावित करती है, जिससे संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना और स्थिरता प्रभावित होती है।

हमारे जैसे समुद्री जीवविज्ञानियों को यह जानने की जरूरत थी कि क्या पश्चिमी केप में व्हाइट शार्क की संख्या में गिरावट पूरे दक्षिण अफ्रीका उनकी आबादी में बदलाव का संकेत देती है या ये व्हाइट शार्क एक अलग स्थान पर चली गई हैं।

इस समस्या की जांच के लिए हमने वैज्ञानिकों, टूर ऑपरेटरों और किनारे के मछुआरों द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों का उपयोग करके एक व्यापक अध्ययन किया।

हमने समय के साथ व्हाइट शार्क की दक्षिण अफ्रीकी सीमा में प्रचुर मात्रा में वितरण और वितरण में बदलाव के रुझानों की जांच की।

हमारी जांच से जमावड़े के प्राथमिक स्थलों पर उनकी मौजूदगी के संबंध में महत्वपूर्ण अंतर का पता चला। कुछ स्थानों पर गिरावट आई जबकि अन्य स्थानों में व्हाइट शार्क की संख्या में वृद्धि या स्थिरता दर्ज की गयी।

कुल मिलाकर, एक स्थिर प्रवृत्ति प्रतीत होती है। इससे पता चलता है कि 1991 में संरक्षण दिए जाने के बाद से व्हाइट शार्क की संख्या स्थिर बनी हुई है।

स्थानों के बीच व्हाइट शार्क के वितरण में संभावित परिवर्तन को देखते हुए, हमने पश्चिमी केप से पूर्वी केप तक मानव-शार्क के संपर्क में आए बदलाव की खोज की।

यह सुनिश्चित करने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है कि क्या पश्चिमी केप से गायब हुई शार्क वही शार्क हैं जो पूर्वी केप में दर्ज की गई हैं।

व्हाइट शार्क की स्थिर आबादी आश्वस्त करने वाली है, लेकिन अलग-अलग स्थानों में इनकी संख्या में बदलाव अपनी चुनौतियों का परिचय देता है, जैसे मत्स्य पालन से उत्पन्न जोखिम और समुद्र तट प्रबंधन की आवश्यकता। इसलिए शार्क कहां हैं, इसकी बेहतर निगरानी की जरूरत है।

हमने व्हाइट शार्क की गतिविधियों को प्रभावित करने वाले कारकों में 2015 और 2020 के बीच सबसे बड़े बदलाव दर्ज किए।

उदाहरण के लिए सील द्वीप, फाल्स बे (पश्चिमी केप) में, शार्क का दिखना 2005 में प्रति घंटे 2.5 से घटकर 2017 में 0.6 हो गया।

हालांकि, प्रत्येक स्थान पर परिवर्तन जटिल हैं। इसके स्वरूप को समझना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

ये शिकारी मछली 70 से अधिक वर्षों तक जीवित रह सकती है। प्रत्येक जीवन चरण अलग-अलग व्यवहारों के साथ आता है: किशोर, विशेष रूप से नर शार्क समुद्र तट के करीब रहते हैं, जबकि उप-वयस्क और वयस्क विशेष रूप से मादा शार्क तट से दूर रहती हैं।

पानी का तापमान, चंद्रमा की स्थिति, मौसम और भोजन की उपलब्धता जैसे पर्यावरणीय कारक व्हाइट शार्क की गतिविधियों के स्वरूप को और अधिक प्रभावित करते हैं।

विस्तारित अवधि में जलवायु और महासागर में परिवर्तन भी इनकी गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है।

व्हेल मछलियों द्वारा शार्क का शिकार-------------

व्हेल मछलियों द्वारा व्हाइट शार्क का शिकार करने की प्रवृति के कारण भी उनकी गतिविधियां प्रभावित होती हैं। हाल ही में, व्हेल मछलियों को व्हाइट, सेवेनगिल और कांस्य व्हेलर शार्क का शिकार करते हुए देखा गया है।

शार्क का अस्तित्व और उनका संरक्षण--------------------- व्हाइट शार्क के लिए जोखिम परिदृश्य जटिल है। वर्ष 2022 में प्रकाशित एक अध्ययन में लॉन्गलाइन और गिलनेट मत्स्य पालन के साथ व्हाइट शार्क का एक उल्लेखनीय ओवरलैप दिखाया गया, जो दक्षिण अफ्रीका के विशेष आर्थिक क्षेत्र के 25 प्रतिशत तक फैला हुआ है। शार्क अपना 15 प्रतिशत समय इन मछलियों के संपर्क में बिताती हैं।

समुद्र तट की सुरक्षा और प्रबंधन अनुकूलन-----------------

शार्क के काटने का जोखिम कम रहता है, लेकिन शार्क की गतिविधियों में बदलाव से समुद्र तट की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। शार्क की उपस्थिति मानव गतिविधियों को प्रभावित कर सकती है विशेष रूप से लोकप्रिय तैराकी और जल क्रीड़ा के क्षेत्रों में। वितरण में बदलाव के कारण मौजूदा शार्क प्रबंधन रणनीतियों को समायोजित करना आवश्यक हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now