खेल की खबरें | श्रीलंका को 157 रन पर समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की मजबूत शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टंप्स के समय सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर 92 और रासी वेन डेर डुसेन 40 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका से सिर्फ नौ रन पीछे है।

स्टंप्स के समय सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर 92 और रासी वेन डेर डुसेन 40 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका से सिर्फ नौ रन पीछे है।

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद गेंदबाजी करते हुए एनरिज नोर्जे (56 रन पर छह विकेट) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और वियान मुलदर (25 रन पर तीन विकेट) की शानदार तेज गेंदबाजी का श्रीलंकाई बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। श्रीलंका की पूरी टीम महज 40.3 ओवर ही खेल पायी।

सलामी बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने 67 गेंद में 60 रन बनाकर श्रीलंका को अच्छी शुरूआत दिलायी थी। टीम शुरुआती 20 ओवरों के बाद एक विकेट पर 71 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन इसके बाद मुलदर की गेंद पर परेरा के आउट होते ही उनकी पारी बिखर गयी।

बाइस साल के मुलदर ने परेरा को पवेलियन भेजने के बाद उसी ओवर में कुसल मेंडिस (शून्य) और अगले ओवर में लाहिरू तिरिमाने (17) के अहम विकेट झटक कर श्रीलंका को मुश्किल में डाल दिया। लंच के समय टीम ने 24 ओवर में पांच विकेट पर 84 रन बनाये थे। इससे पहले श्रीलंका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन नोर्जे ने कप्तान दिमुथ करूणारत्ने (दो रन) को विकेट के पीछे कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलायी। उन्होंने दिन के पहले सत्र में पदार्पण कर रहे मिनोद भानुका को भी चलता किया।

नोर्जे ने आखिरी पांच में से चार विकेट लेकर टेस्ट करियर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

श्रीलंका को सस्ते में समेटने के बाद एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरूआत दिलायी। उन्होंने 119 गेंद की नाबाद पारी में 16 चौके लगाने के अलावा एडिन मार्कराम (पांच) के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की।

श्रीलंका को एकमात्र सफलता पदार्पण कर रहे असिता फर्नांडो ने दिलाई।

चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रहे श्रीलंका को इस मैच के लिए चार बदलाव करने पड़े। टीम इस मुकाबले में बल्लेबाज दिनेश चंदीमल, आलराउंडर धनंजय डिसिल्वा तथा तेज गेंदबाज कासुन रजिता और लाहिरू कुमारा के बिना उतरी।

इनकी जगह तिरिमाने, भानुका, दुसमंत चमीरा और फर्नांडो को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। बल्लेबाज भानुका के अलावा तेज गेंदबाज फर्नांडो का भी यह पहला टेस्ट मैच है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। इस तरह से उसने फिट तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी श्रृंखलाओं को देखते हुए अंतिम एकादश में नहीं रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\