एजेंसी न्यूज

दक्षिण अफ्रीका का जून का श्रीलंका दौरा रद्द

दक्षिण अफ्रीका को जून के पहले पखवाड़े में श्रीलंका का दौरा करके तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने थे ।

दक्षिण अफ्रीका का जून का श्रीलंका दौरा रद्द

जोहानिसबर्ग, 20 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी के कारण दक्षिण अफ्रीका का जून में होने वाला श्रीलंका दौरा सोमवार को रद्द कर दिया गया ।

दक्षिण अफ्रीका को जून के पहले पखवाड़े में श्रीलंका का दौरा करके तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने थे ।

सीएसए के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी डाक्टर जाक फाउल ने कहा ,‘‘ हमारी टीम लॉकडाउन के कारण तैयारी नहीं कर सकी है । इसके अलावा खिलाड़ियों की सेहत हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह दुखद है कि हमें मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा । हम जल्दी ही दौरे की नयी तारीखों पर बात करेंगे ।’’

उन्होंने स्वीकार किया कि दौरा रद्द होने से साल के आखिर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की उनकी टीम की तैयारियों पर असर पड़ेगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह खिलाड़ियों के लिये निराशाजनक है क्योंकि यह दौरा टी20 विश्व की तैयारी के लिये अच्छा मौका था ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).