खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीकी पारी 367 रन पर सिमटी, चाय तक बांग्लादेश ने एक विकेट खोया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चाय तक बांग्लादेश का 25 रन के स्कोर तक एक विकेट गिर चुका था। स्पिनर सिमोन हार्मर के शदमान इस्लाम को नौ रन पर आउट करते ही दूसरा सत्र खत्म कर दिया गया।

चाय तक बांग्लादेश का 25 रन के स्कोर तक एक विकेट गिर चुका था। स्पिनर सिमोन हार्मर के शदमान इस्लाम को नौ रन पर आउट करते ही दूसरा सत्र खत्म कर दिया गया।

बावुमा ने पहले दिन ही अपना 18वां टेस्ट अर्धशतक पूरा कर लिया था लेकिन उनके नाम सिर्फ एक ही टेस्ट शतक है जो उन्होंने 2016 में बनाया था।

वह इस बार सात रन से शतक से चूक गये और स्पिनर मेहदी हसन मिराज (94 रन देकर तीन विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गये।

बावुमा की पारी से दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में मजबूत स्कोर बनाने में मदद मिली।

दक्षिण अफ्रीका ने सुबह चार विकेट पर 233 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में चार विकेट गंवा दिये।

बावुमा ने पहले दिन काइल वेरेयने (28) के साथ और फिर दूसरे दिन केशव महाराज (19) के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां निभायीं।

तेज गेंदबाज खालिद अहमद (92 रन देकर चार विकेट) ने लगातार गेंदों पर वेरेयने और वियान मुल्डर को आउट किया।

बावुमा और महाराज भी दो गेंद के अंतराल पर आउट हुए।

लेकिन 2015 के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे हार्मर ने नाबाद 38 रन बनाये जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था जिससे दक्षिण अफ्रीका के लिये अंतिम दो विकेटों ने 69 रन जोड़े।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें