एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में 12 से 17 वर्ष के बच्चों का कोविड रोधी टीकाकरण होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका में बच्चों और किशोरों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण 20 अक्टूबर से आरंभ होगा। देश में इस आयुवर्ग के 60 लाख लोगों में से आधे का दिसंबर तक टीकाकरण करके सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है।

विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में 12 से 17 वर्ष के बच्चों का कोविड रोधी टीकाकरण होगा

जोहानिसबर्ग, 16 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका में बच्चों और किशोरों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण 20 अक्टूबर से आरंभ होगा। देश में इस आयुवर्ग के 60 लाख लोगों में से आधे का दिसंबर तक टीकाकरण करके सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है।

स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने शुक्रवार को कहा, ‘‘हम अब उस चरण में आ गए हैं जहां हम 12 से 17 आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू करने के लिए तैयार हैं।’’

दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य उत्पाद नियामक प्राधिकरण ने फाइजर के टीके को मंजूरी दी है, इस आयुवर्ग के बच्चों को यही टीका लगाया जाएगा।

फाहला ने कहा, ‘‘मंत्रियों की टीकाकरण परामर्शदाता समिति की सलाह है कि फिलहाल बच्चों को फाइजर के टीके की अभी केवल एक ही खुराक देनी चाहिए क्योंकि दुनियाभर से जुटाई गई जानकारी में पता चला है कि दूसरी खुराक देने पर किसी-किसी मामले में प्रतिकूल प्रभाव सामने आए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहली खुराक के गंभीर दुष्परिणाम सामने आने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इसलिए अभी के लिए केवल एक ही खुराक, इस बारे में अध्ययन भी जारी रहेंगे। हमारा मानना है कि एक खुराक से भी अच्छा खासा बचाव होता है।’’

स्वास्थ्य विभाग के कार्यवाहक महानिदेशक निकोलस क्रिस्प ने कहा कि टीकाकरण करवाने के लिए बच्चों को अपने अभिभावकों से मंजूरी लेना अनिवार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का चिकित्सीय उपचार प्राप्त करने के लिए आमतौर पर बच्चों को अभिभावकों की इजाजत लेने की जरूरत नहीं होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2021 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).