एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर 154 रन की बढ़त बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शनिवार को शुरुआती छह घंटे का खेल बारिश के कारण धुलने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान टीम को 233 रन पर आउट करके पहली पारी में 124 रन की बढ़त हासिल की और फिर दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 30 रन बनाकर 154 रन की कुल बढ़त हासिल की।

खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर 154 रन की बढ़त बनाई

शनिवार को शुरुआती छह घंटे का खेल बारिश के कारण धुलने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान टीम को 233 रन पर आउट करके पहली पारी में 124 रन की बढ़त हासिल की और फिर दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 30 रन बनाकर 154 रन की कुल बढ़त हासिल की।

वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 145 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन आखिरी छह विकेट सिर्फ 60 रन जोड़कर 233 रन तक गंवा दिए जिससे दक्षिण अफ्रीका की जीत की उम्मीद बंधी।

दक्षिण अफ्रीका को हालांकि जीत दर्ज करने के लिए अंतिम दिन बारिश नहीं होने की प्रार्थना करनी होगी।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने 19 रन देकर चार विकेट चटकाए।

दिन का खेल खत्म होने पर टोनी डी जॉर्जी 14 जबकि एडेन मार्करम नौ रन बनाकर खेल रहे थे।

पहले टेस्ट मैच का प्रत्येक दिन बारिश से प्रभावित रहा है। पहले दिन केवल 15 ओवर फेंके जा सके। इंग्लैंड में 0-3 से श्रृंखला गंवाने के बाद वेस्टइंडीज इस श्रृंखला में उतरा है। इंग्लैंड में दो टेस्ट तीन दिन के भीतर समाप्त हो गए थे।

दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के बाद तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).