एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में दक्षिण अफ्रीका 5वे स्थान पर, संक्रमितों की संख्या 3.50 लाख के पार

देश में शनिवार को संक्रमण के 13,285 नए मामले सामने आए और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़ कर 3,50,879 हो गए हैं. संख्या के मामले में दक्षिण अफ्रीका ने पेरू को पीछे छोड़ दिया है. संक्रमण के पुष्ट मामलों में अब भी अमेरिका सबसे आगे हैं इसके बाद ब्राजील, भारत और रूस का नाम आता है.

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में दक्षिण अफ्रीका 5वे स्थान पर, संक्रमितों की संख्या 3.50 लाख के पार
कोरोना वायरस (Photo Credits: Facebook)

दक्षिण अफ्रीका, 19 जुलाई: देश में शनिवार को संक्रमण के 13,285 नए मामले सामने आए और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़ कर 3,50,879 हो गए हैं. संख्या के मामले में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने पेरू को पीछे छोड़ दिया है. संक्रमण के पुष्ट मामलों में अब भी अमेरिका (America) सबसे आगे हैं इसके बाद ब्राजील, भारत और रूस का नाम आता है. इस सूची में पांचवा नाम दक्षिण अफ्रीका का जुड़ गया है. गौरतलब है कि दुनिया के अन्य स्थानों की तुलना में कोरोना वायरस संक्रमण अफ्रीकी महाद्वीप में काफी देर से पहुंचा.

इस लिहाज से अधिकारियों को संक्रमण से निपटने की तैयारी का काफी वक्त मिला लेकिन किसी भी अन्य क्षेत्र के मुकाबले अफ्रीका में स्वास्थ्य देखभाल संसाधन बेहद सीमित हैं और इसके चलते दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के तेजी से बढ़ते मरीजों का उपचार करने में सरकारी अस्पतालों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: IMA की चेतावनी, भारत में शुरू हो चुका है कोरोना वायरस का कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन, हालात और हो सकते हैं खराब

देश में संक्रमण से 4,948 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन साउथ अफ्रीकन मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में कहा कि छह मई से सात जुलाई के बीच देश में 10,944 मौत हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).