खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका पर पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

दुबई, चार अप्रैल दक्षिण अफ्रीका पर पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था जिसके बाद मैच रैफरी एंड्री पाइक्रॉफ्ट ने टीम पर जुर्माना लगाया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ से संबंधित आईसीसी की आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति के अपराध से जुड़े नियम 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक कम ओवर फेंकने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। ’’

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने अपराध और प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली जिसके कारण औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

अंपायर मराइस इरासमस, एड्रियन होल्डस्टॉक, अलाहुदीन पालेकर और बोनगानी येले ने ये आरोप लगाए थे।

पाकिस्तान ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान