SA vs Ban 1st Test Scorecard: रबाडा की शानदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराया

Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st Test 2024 Day 4 Scorecard: रबाडा की धारदार गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की दूसरी पारी 307 रन पर सिमटी जिससे दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 106 रन का लक्ष्य मिला। दक्षिण अफ्रीका ने लंच से पहले के सत्र में 22 ओवर में तीन विकेट पर 106 रन बनाकर मैच को अपने  नाम किया।

Kagiso Rabada (Photo: Cricbuzz)

Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st Test 2024 Day 4 Scorecard: रबाडा की धारदार गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम  की दूसरी पारी 307 रन पर सिमटी जिससे दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम  को जीत के लिए 106 रन का लक्ष्य मिला। दक्षिण अफ्रीका ने लंच से पहले के सत्र में 22 ओवर में तीन विकेट पर 106 रन बनाकर मैच को अपने  नाम किया।

बांग्लादेश की पहली पारी 106 रन पर सिमटी थी जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 308 रन बनाकर 202 रन की बढ़त हासिल की थी।

बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 283 रन से आगे से की लेकिन रबाडा और वियान मुलडर ने दूसरी नयी गेंद से बल्लेबाजों को ज्यादा मौके नहीं दिये।

रबाडा ने दिन की शुरुआती ओवर में नईम हसन को पगबाधा कर टेस्ट पारी में 15वीं बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया। उन्होंने इसके बाद मेहदी हसन मिराज (97) को शतक पूरा करने से पहले चलता कर दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए टोनी डि जॉर्जी ने 41 जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले वामहस्त स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने दूसरी पारी में तीनों सफलता हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Score Update: मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड