खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट में श्रीलंका पर बड़ी जीत के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की एक नहीं चली। श्रीलंका ने चौथे दिन लंच तक सात विकेट पर 148 रन बनाये हैं और वह अब भी दक्षिण अफ्रीका से 77 रन पीछे है।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की एक नहीं चली। श्रीलंका ने चौथे दिन लंच तक सात विकेट पर 148 रन बनाये हैं और वह अब भी दक्षिण अफ्रीका से 77 रन पीछे है।

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाये थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने फाफ डुप्लेसिस के 199 रन की मदद से 621 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

श्रीलंका के पांच खिलाड़ी इस टेस्ट मैच में चोटिल हो गये। इनमें आलराउंडर धनंजय डिसिल्वा तथा तेज गेंदबाज कासुन रजिता और लाहिरू कुमारा शामिल हैं जिन्हें अभी बल्लेबाजी करनी है। विश्व फर्नांडो के बिना खाता खोले शून्य पर आउट होने के बाद लंच ले लिया गया।

एक अन्य चोटिल खिलाड़ी अपना पहला टेस्ट खेल रहे स्पिन गेंदबाज वाहिंद हसरंगा क्रीज पर उतरे और लंच के समय 28 रन बनाकर खेल रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने श्रीलंका के शीर्ष क्रम को झकझोरने में देर नहीं लगायी। इनमें सबसे महत्वपूर्ण विकेट कुसाल परेरा का था जिन्होंने आक्रामक रवैया अपनाकर 10 चौकों की मदद से 64 रन बनाये। उन्हें एनरिच नोर्जे ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। कप्तान डिकॉक ने इसके लिये हालांकि ‘रिव्यू’ लिया था।

श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर 65 रन से आगे खेलना शुरू किया तथा नौ ओवर के अंदर दिनेश चंदीमल (25), निरोशन डिकवेला (10) और परेरा के विकेट गंवा दिया। इसके बाद दासुन शनाका (छह) और फर्नांडो भी लंच से पहले पवेलियन लौट गये।

वियान मुल्डर ने इनमें से दो विकेट लिये। उन्होंने चोटिल चंदीमल को बोल्ड किया तथा डिकवेला को विकेट के पीछे कैच देने के लिये मजबूर किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\