खेल की खबरें | यानसेन के 11 विकेट से दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 233 रन से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने जीत के लिए 516 रनों के लगभग असंभव जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 282 रन बनाये। टीम के लिए दिनेश चांदीमल ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाये।
श्रीलंका ने जीत के लिए 516 रनों के लगभग असंभव जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 282 रन बनाये। टीम के लिए दिनेश चांदीमल ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाये।
श्रीलंका की टीम ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 103 रन से आगे से की और चांदीमल ने 174 गेंद की पारी में 12 चौके लगाने के साथ छठे विकेट के लिए कप्तान धनंजय डिसिल्वा (59) के साथ 95 और सातवें विकेट के लिए कुसल मेंडिस (48) के साथ 75 रन की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका के जीत के इंतजार को लंबा किया।
वह गेराल्ड गोएत्जी की गेंद पर उन्हीं को कैच देकर आउट हुए जिससे श्रीलंका ने आखिरी चार विकेट 11 रन के अंदर गंवा दिये।
दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में सात विकेट लेने वाले यानसेन ने दूसरी पारी में 73 रन देकर चार विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गये। उन्होंने पहली पारी में सात विकेट चटकाये थे जिससे श्रीलंका की पहली पारी मात्र 42 रन पर सिमटी गयी थी।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 191 और दूसरी पारी में पांच विकेट पर 366 (पारी घोषित) बनाये थे।
टीम के लिए दूसरी पारी में कैगिसो रबाडा, कोएत्जी और स्पिनर केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिये।
पिछले सात टेस्ट में छठी जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में भारत के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गया है।
श्रृंखला का दूसरा मैच पांच दिसंबर से खेला जायेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)