खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को पारी के अंतर से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के पांच खिलाड़ी चोटिल हैं जिनमें से धनंजय डिसिल्वा दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिये भी नहीं उतरे। श्रीलंका की टीम अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन लंच के कुछ देर बाद 180 रन पर आउट हो गयी।

श्रीलंका के पांच खिलाड़ी चोटिल हैं जिनमें से धनंजय डिसिल्वा दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिये भी नहीं उतरे। श्रीलंका की टीम अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन लंच के कुछ देर बाद 180 रन पर आउट हो गयी।

यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और इस तरह से दक्षिण अफ्रीका को जीत से 60 अंक मिले।

श्रीलंका की तरफ से कुसाल परेरा (64) और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे वाहिंदु हसरंगा (59) ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके अर्धशतक जमाये जिससे हार का अंतर कुछ कम हुआ। दक्षिण अफ्रीका के लिये लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्जे, वियान मुल्डेर और लुथो सिपाम्ला ने दो – दो विकेट लिये।

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में फाफ डुप्लेसिस के 199 रन की मदद से 621 रन का विशाल स्कोर बनाकर 225 रन की बढ़त हासिल की थी।

इस मैच में श्रीलंका के पांच खिलाड़ी चोटिल हो गये। आलराउंडर धनंजय डिसिल्वा पहली पारी में 79 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गये थे। तेज गेंदबाज कासुन रजिता केवल 2.1 ओवर कर पाये। उनके अलावा दिनेश चंदीमल, लाहिरू कुमारा और हसरंगा भी चोटिल हुए।

श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर 65 रन से आगे खेलना शुरू किया तथा नौ ओवर के अंदर दिनेश चंदीमल (25), निरोशन डिकवेला (10) और परेरा के विकेट गंवा दिया। इसके बाद दासुन शनाका (छह) और विश्व फर्नांडो (शून्य) भी लंच से पहले पवेलियन लौट गये।

वियान मुल्डर ने इनमें से दो विकेट लिये। उन्होंने चोटिल चंदीमल को बोल्ड किया तथा डिकवेला को विकेट के पीछे कैच देने के लिये मजबूर किया। परेरा ने अपनी पारी में 10 चौके लगाये।

हसरंगा को दौड़ने में दिक्कत हो रही थी और इसलिए उन्होंने लंबे शॉट लगाये। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हसरंगा ने अपनी 53 गेंद की पारी 12 चौके और एक छक्का लगाया।

दूसरा टेस्ट मैच तीन जनवरी से जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी