उन्होंने बताया कि घायलों में 14 की हालत गंभीर है।
संचालक के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम को उत्तरी शहर रस्टेनबर्ग की एक खदान में हुआ। सभी श्रमिक काम खत्म कर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खदान संचालक ‘इम्पाला प्लैटिनम होल्डिंग्स’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी' (सीईओ) निको मुलर ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह कंपनी के इतिहास का सबसे काला दिन था।
उन्होंने कहा कि लिफ्ट किस वजह से गिरी इसकी जांच शुरू कर दी गई है। खदान में मंगलवार को सभी परिचालन निलंबित कर दिए गए।
खनिज संसाधन एवं ऊर्जा मंत्री ग्वेद मंताशे ने कहा कि घटना की जांच होगी। इम्प्लाट्स के प्रवक्ता जोहान थेरॉन ने कहा कि घटना के वक्त 86 कर्मचारी लिफ्ट में थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY