देश की खबरें | नोएडा में 20,000 प्रवासी श्रमिकों के रहने की व्यवस्था कर रहे हैं सोनू सूद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सोनू सूद ने सोमवार को कहा कि वह नोएडा में बीस हजार प्रवासी श्रमिकों के रहने की व्यवस्था कर रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 अगस्त अभिनेता सोनू सूद ने सोमवार को कहा कि वह नोएडा में बीस हजार प्रवासी श्रमिकों के रहने की व्यवस्था कर रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके घर भेजने में सहायता करने को लेकर प्रशंसा पाने वाले सूद ने यह खबर इंस्टाग्राम पर साझा की।

यह भी पढ़े | CWC Meeting: पत्र लिखने वाले नेताओं में सुलह, सीडब्ल्यूसी की बैठक में बोले, सोनिया-राहुल के नेतृत्व पर पूरा भरोसा – रिपोर्ट.

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पहल ‘प्रवासी रोजगार’ के तहत इन श्रमिकों को नोएडा के कपड़ा कारखानों में रोजगार भी दिलाया गया है।

सूद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुझे खुशी है कि अब 20,000 प्रवासी श्रमिकों के रहने की व्यवस्था कर रहा हूं। इन श्रमिकों को प्रवासी रोजगार के तहत नोएडा के वस्त्र कारखानों में रोजगार भी दिलाया गया है। एनएईसी अध्यक्ष श्री ललित ठकराल की सहायता से हम सब मिलकर चौबीस घंटे प्रवासी रोजगार के लिए काम कर रहे हैं।”

यह भी पढ़े | JEE और NEET की परीक्षाएं पोस्टपोन करने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूद ने यह भी आश्वासन दिया कि श्रमिकों को स्वच्छ आवासीय सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

सूद ने देश के विभिन्न हिस्सों में रोजगार हासिल करने में मदद के लिए हाल ही में एक ऐप भी जारी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\