देश की खबरें | मऊ में संपत्ति से बेदखल करने पर पुत्रों ने की पिता की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन थाना इलाके में संपत्ति से बेदखल करने पर दो पुत्रों ने अपने पिता की कथित रूप से धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मऊ, 20 मार्च उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन थाना इलाके में संपत्ति से बेदखल करने पर दो पुत्रों ने अपने पिता की कथित रूप से धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार को मधुबन थाना क्षेत्र के बिग्रहपुर गांव की है। मधुबन के क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने तहरीर का हवाला देते हुये बताया कि दो बेटों ने अपने पिता बुद्धिराम (65) की गड़ासे से काटकर शुक्रवार को कथित रूप से हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपी भूपेंद्र और अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बुद्धिराम अपने बड़े बेटे राजेंद्र शर्मा के साथ रहते थे जबकि दो बेटों भूपेंद्र और अखिलेश को जमीन जायदाद से बेदखल कर दिया था, जिसको लेकर आये दिन विवाद होता रहता था। उन्होंने बताया कि जमीन के मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन बात नही बनी ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बुद्धिराम के बड़े बेटे राजेन्द्र और छोटे बेटों भूपेंद्र व अखिलेश के बीच विवाद होने लगा। बुद्धिराम विवाद रोकने के लिए पहुंचे तो उनके छोटे बेटों भूपेंद्र और अखिलेश ने गड़ासे से उनके सर पर वार कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस विवाद में भोला और सुभाष नामक दो अन्य लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू