एजेंसी न्यूज

Sonia Gandhi ने टीके की दोनों खुराकें लीं, Rahul Gandhi के संक्रमित होने के चलते टीकाकरण में देरी हुई: कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी कोविड-19 टीके की दोनों खुराकें ले चुकी हैं, जबकि राहुल गांधी अभी तक खुराक नहीं ले सके क्योंकि वह मई में वायरस से संक्रमित हो गए थे.

Sonia Gandhi ने टीके की दोनों खुराकें लीं, Rahul Gandhi के संक्रमित होने के चलते टीकाकरण में देरी हुई: कांग्रेस
सोनिया गांधी (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली, 16 जून: कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी कोविड-19 टीके की दोनों खुराकें ले चुकी हैं, जबकि राहुल गांधी अभी तक खुराक नहीं ले सके क्योंकि वह मई में वायरस से संक्रमित हो गए थे.

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी को 16 मई को टीका लगवाना था, लेकिन उससे एक दिन पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी.

एक वरिष्ठ नेता ने 'पीटीआई-' से कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने टीके की दोनों खुराक ले ली हैं. राहुल गांधी अपनी अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद टीका लगवाएंगे.''

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).