मायावती की मां के निधन के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने उनसे बात की
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती से फोन पर बात की और उनकी मां रामरती के निधन पर शोक-संवेदना प्रकट की. सूत्रों ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 14 नवंबर : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती से फोन पर बात की और उनकी मां रामरती के निधन पर शोक-संवेदना प्रकट की. सूत्रों ने यह जानकारी दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के यहां 3, त्यागराज मार्ग स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी शोक-संवेदना प्रकट की.
मायावती से मुलाकात के समय प्रियंका गांधी के साथ राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा भी थे. रामरती का निधन शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में हो गया, जहां उनका उपचार चल रहा था. बसपा द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी. उनकी उम्र 92 वर्ष थी. यह भी पढ़ें : Bitcoin Scam: सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा, बिटकॉइन घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सोनिया और राहुल ने मायावती से फोन पर बात की और उनकी मां के निधन पर शोक प्रकट किया. सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी ने मायावती की मां के निधन पर उन्हें शोक संदेश लिखकर भी भेजा. करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभुदयाल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2021 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

