देश की खबरें | सोनिया, राहुल गांधी आठ अप्रैल को अहमदाबाद में सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लेंगे : गोहिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आठ अप्रैल को यहां कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेंगे। कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 21 मार्च सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आठ अप्रैल को यहां कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेंगे। कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गोहिल ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद नौ अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का सत्र होगा।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था सीडब्ल्यूसी की बैठक आठ अप्रैल को सुबह 11:30 बजे शाहीबाग इलाके में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक परिसर में होगी।

गोहिल ने कहा, ‘‘बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी इस बैठक में शामिल होंगे।’’

लोकसभा चुनाव से पहले 2019 में इसी स्थान पर सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई थी।

गोहिल ने बताया कि आठ अप्रैल की बैठक के बाद पार्टी नेता शाम को शहर के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अगले दिन साबरमती रिवरफ्रंट पर एआईसीसी सत्र में देश भर से करीब 3,000 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड