देश की खबरें | इंदिरा की पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल और प्रियंका ने उन्हें श्रद्धांजलि दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोनिया और प्रियंका ने इंदिरा गांधी स्मारक स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किए, हालांकि राहुल ने ट्वीट के माध्यम से अपनी दादी को याद किया।

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: ज्योतिरादित्य सिंधिया का कमलनाथ पर पलटवार, कहा- हां मैं कुत्ता हूं, जनता मेरी मालिक है.

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली में नहीं थे। हिमाचल प्रदेश के स्थानीय मीडिया की कुछ खबरों में कहा गया है कि वह कुछ दिनों के लिए शिमला में हैं।

राहुल गांधी ने एक श्लोक ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मामृतं गमय। असत्य से सत्य की ओर, अंधेरे से प्रकाश की ओर, मृत्यु से जीवन की ओर... धन्यवाद दादी, आपने मुझे इन शब्दों का सही अर्थ समझाया और इन शब्दों के साथ जीना सिखाया।’’

यह भी पढ़े | Mumbai: रात में वेब-सीरीज देख रहा था 18 वर्षीय का लड़का, बि‍ल्‍डिंग गिरते देख 75 लोगों की बचाई जान.

प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी समाधि 'शक्ति स्थल' पर भी पहुंचीं।

कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी इंदिरा को श्रद्धांजलि दी।

इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं, इसके बाद 1980 में वह दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)