देश की खबरें | नियमित मेडिकल जांच के लिए सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं जहां उनकी सेहत की नियमित जांच की जाएगी।
नयी दिल्ली, 30 जुलाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं जहां उनकी सेहत की नियमित जांच की जाएगी।
अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर डी एस राणा की की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शाम करीब सात बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी की हालत स्थिर है।’’
सोनिया गांधी पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई बार अस्वस्थ हुईं हैं। उनके विदेश में उपचार कराने की खबरें भी आई थीं।
यह भी पढ़े | Bakrid 2020: असम के कामरूप जिले में मस्जिद और ईदगाहों में 5 लोगों के साथ नमाज पढ़ने की मिली इजाजत.
सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने से कुछ घंटे पहले सोनिया ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक भी की।
पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया को कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)