देश की खबरें | सोनिया गांधी ने अमरिंदर सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

नयी दिल्ली, तीन नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से कैप्टन अमरिंदर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’

अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था और अपनी पार्टी- पंजाब लोक कांग्रेस- के गठन की घोषणा की। पंजाब में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग को नए दल के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है और बाद में औपचारिक रूप से इसका गठन किया जाएगा।

कांग्रेस से इस्तीफा देने से कुछ दिन पहले ही सिंह ने उन अटकलों को खारिज किया था, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्हें मनाने के लिए कांग्रेस के साथ पिछले दरवाजे से उनकी बातचीत चल रही है।

अमरिंदर सिंह ने सात पन्ने के त्यागपत्र में गांधी परिवार की आलोचना की और कहा कि उन्हें राज्य की सरकार से हटाने के लिए “साजिश” रची गई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई हैं।

उन्होंने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर भी निशाना साधा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड