देश की खबरें | सोनिया ने संप्रभुता शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, संबंधित ट्वीट डिलीट किया गया : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक के हुबली में छह मई को दिए गए अपने चुनावी भाषण में कहीं भी ‘‘संप्रभुता’’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था, लेकिन उसके टि्वटर हैंडल पर गलती से इस शब्द से जुड़ा एक ट्वीट कर दिया गया था जिसे अब डिलीट कर दिया गया है।

नयी दिल्ली, 10 मई कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक के हुबली में छह मई को दिए गए अपने चुनावी भाषण में कहीं भी ‘‘संप्रभुता’’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था, लेकिन उसके टि्वटर हैंडल पर गलती से इस शब्द से जुड़ा एक ट्वीट कर दिया गया था जिसे अब डिलीट कर दिया गया है।

कांग्रेस का स्पष्टीकरण सोमवार को चुनाव आयोग द्वारा एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कर्नाटक की संप्रभुता संबंधी टिप्पणी पर पार्टी की सोशल मीडिया पोस्ट को स्पष्ट करने और सुधारने के लिए कहे जाने के बाद आया है।

पार्टी ने ट्वीट किया, "सोनिया गांधी जी द्वारा छह मई को हुबली में दिए गए भाषण में कहीं भी ‘संप्रभुता’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया। रिपोर्ट में इसका उल्लेख गलती से कर दिया गया था। इसलिए इसे डिलीट किया जा रहा है।’’

उल्लेखनीय इस विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गत सोमवार को निर्वाचन आयोग का रुख कर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने और चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक के लिए ‘‘संप्रभुता’’ शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर उनकी पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की।

भाजपा ने इस मुद्दे पर गांधी के उस बयान की एक प्रति भी सौंपी थी , जिसे कांग्रेस ने ट्वीट किया था।

कांग्रेस ने शनिवार को हुबली में एक चुनावी रैली में सोनिया गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए एक ट्वीट में कहा था कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने ‘‘6.5 करोड़ कन्नड़ लोगों को एक कड़ा संदेश दिया’’। पार्टी ने उनकी तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह जनसभा को संबोधित करते दिख रही हैं।

कांग्रेस ने ट्वीट में कहा था, ‘‘कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा नहीं करने देगी।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्वीट को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि कांग्रेस कर्नाटक को भारत से अलग करने का प्रयास कर रही है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\