देश की खबरें | सोनभद्र : ट्रक खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुर्मा पुलिस चौकी के प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि उन्नाव से गेंहू का बीज लादकर एक ट्रक सोनभद्र के म्योरपुर के लिए चला था, ट्रक को उन्नाव ज़िले के थाना सोहरामऊ निवासी 35 वर्षीय सुधीर सिंह चला रहे थे जबकि 25 वर्षीय सर्वेश सिंह खलासी के रूप में ट्रक पर सवार थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुर्मा पुलिस चौकी के प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि उन्नाव से गेंहू का बीज लादकर एक ट्रक सोनभद्र के म्योरपुर के लिए चला था, ट्रक को उन्नाव ज़िले के थाना सोहरामऊ निवासी 35 वर्षीय सुधीर सिंह चला रहे थे जबकि 25 वर्षीय सर्वेश सिंह खलासी के रूप में ट्रक पर सवार थे।

उन्होंने बताया कि ट्रक शनिवार की सुबह 11 बजे मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर था तभी तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर लगभग बीस फिट गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates: भारत में कोविड-19 के मामले 93.5 लाख हुए.

राय ने बताया कि ट्रक के गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए और ट्रक से छिटक कर चालक कुछ दूर जा गिरा और खलासी ट्रक के केबिन में ही फंस गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक गिरने से हुई तेज आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़े | दिल्ली बॉर्डर पर डटे रहेंगे किसान, 2 लाख और Farmer पहुंचेंगे दिल्ली.

चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी के शव को ट्रक के केबिन से बाहर निकलवाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी