देश की खबरें | सोनावाल ने असम में भाजपा नीत गठबंधन के सत्ता में लौटने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन राज्य में बेहतर जनादेश के साथ राज्य में सत्ता में लौटेगी।

गुवाहाटी, सात अप्रैल असम में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन राज्य में बेहतर जनादेश के साथ राज्य में सत्ता में लौटेगी।

उन्होंने कहा कि तीन चरणों में हुए चुनाव बहुत हद तक शांतिपूर्ण रहे और यह दिखाता है कि दशकों के उग्रवाद और हिंसा के बाद उनकी सरकार असम में शांति बहाल करने में सफल रही है।

सोनोवाल ने कहा, “हम अधिक सीटों के साथ सत्ता में लौटेंगे। यह पिछले पांच वर्षों में हमारी सरकार द्वारा किए गए अथक विकास कार्यों के चलते है।”

असम में मतदान 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को हुए थे।

सोनोवाल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और यह दिखाता है कि लोगों ने भारत के समावेशी लोकतंत्र में फिर से अपना विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा, “भाजपा नीत गठबंधन को पूरे दिल से समर्थन देने के लिए मैं असम के लोगों का आभारी हूं।”

उन्होंने समूची चुनाव प्रक्रिया में मदद देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों और सभी भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

असम में पहले चरण के मतदान में करीब 73 प्रतिशत, दूसरे चरण में भी 73 प्रतिशत और तीसरे चरण में करीब 79 प्रतिशत मतदान हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\