देश की खबरें | सोनम मलिक ने डब्ल्यूएफआई के नोटिस पर जवाब दिया, महासंघ को विनेश के जवाब का इंतजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. युवा पहलवान सोनम मलिक ने शुक्रवार को राष्ट्रीय महासंघ के नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगी जबकि विनेश फोगाट की भावनात्मक बातें भी खेल संस्था का रूख नरम नहीं कर सकीं।

नयी दिल्ली, 13 अगस्त युवा पहलवान सोनम मलिक ने शुक्रवार को राष्ट्रीय महासंघ के नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगी जबकि विनेश फोगाट की भावनात्मक बातें भी खेल संस्था का रूख नरम नहीं कर सकीं।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने विनेश को तोक्यो ओलंपिक में अनुशासनहीनता के तीन मामलों के लिये मंगलवार को निलंबित कर दिया था और साथ ही 19 साल की सोनम को नोटिस जारी किया था जिन्होंने खेलों के लिये रवाना होने से पहले अपना पासपोर्ट लेने के लिये भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) स्टाफ की मदद मांगी थी।

महासंघ के सूत्र ने कहा, ‘‘सोनम ने नोटिस का जवाब दे दिया है और वादा किया है कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेंगी। महासंघ जल्द ही इस मामले पर फैसला करेगा। ’’

विनेश ने डब्ल्यूएफआई से कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मानसिक रूप से सदमे में हैं लेकिन ऐसा लगता है कि महासंघ इससे संतुष्ट नहीं है। विनेश ने लिखा कि वह शायद मैट पर वापसी ही नहीं करेंगी।

सूत्र ने कहा, ‘‘महासंघ नोटिस पर जवाब का इंतजार कर रहा है। वह और सब क्या लिखती हैं, डब्ल्यूएफआई को इससे कोई लेना देना नहीं है। ’’

विनेश के पास डब्ल्यूएफआई का जवाब देने के लिये 16 अगस्त तक का समय है।

महासंघ ने कहा था कि विनेश ने हंगरी से तोक्यो पहुंचने के बाद काफी नखरे दिखाये थे। विनेश ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ ठहरने से ही इनकार नहीं किया था बल्कि टूर्नामेंट के दौरान उनके साथ ट्रेनिंग भी नहीं की थी।

साथ ही विनेश ने भारतीय दल के आधिकारिक प्रायोजक के बजाय निजी प्रायोजक के नाम का ‘सिंगलेट’ पहना था जिससे डब्ल्यूएफआई ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

विनेश को कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\