देश की खबरें | सोनम कपूर, इमरान खान की ‘आई हेट लव स्टोरीज्’ के 15 साल पूरे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोनम कपूर और इमरान खान अभिनीत "आई हेट लव स्टोरीज्" ने बुधवार को अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए।
नयी दिल्ली, दो जुलाई सोनम कपूर और इमरान खान अभिनीत "आई हेट लव स्टोरीज्" ने बुधवार को अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए।
पुनित मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स और रॉनी स्क्रूवाला की यूटीवी मोशन पिक्चर्स के अधीन हुआ था। दो जुलाई, 2010, को रिलीज हुई "आई हेट लव स्टोरीज्" बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।
सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा "आई हेट लव स्टोरीज् के 15 साल" ।
इस अवसर पर धर्मा प्रोडक्शन्स ने फिल्म का एक वीडियो संकलन (मॉन्टाज) पोस्ट किया और लिखा "दो विपरीत व्यक्तित्व आकर्षित हुए और हमें जिंदगी भर की प्रेम कहानी दे दी....आई हेट लव स्टोरीज के 15 साल।"
करण जौहर और इमरान खान ने अपनी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे रीपोस्ट किया।
"आई हेट लव स्टोरीज" की कहानी एक रोमांटिक महिला सिमरन (सोनम कपूर) और प्यार के एकदम खिलाफ जय (इमरान खान) पर केंद्रित थी। विपरीत विचारधारा होने के बावजूद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है।
फिल्म में समीर दत्तानी, ब्रूना अब्दुल्ला और समीर सोनी ने भी काम किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

