देश की खबरें | सोनम बाजवा ने पूरी की ‘बागी 4’ की शूटिंग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस साल हिंदी सिनेमा में पदार्पण करने वाली पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा ने अपनी आगामी फिल्म ‘बागी 4’ की शूटिंग पूरी कर ली है।
नयी दिल्ली, 19 जुलाई इस साल हिंदी सिनेमा में पदार्पण करने वाली पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा ने अपनी आगामी फिल्म ‘बागी 4’ की शूटिंग पूरी कर ली है।
‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और संजय दत्त प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
ए हर्षा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बाजवा (35) ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर यह खबर साझा की।
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘‘और बस इसी तरह, यह पूरी हो गई। मेरी दूसरी हिंदी फिल्म।’’
बाजवा ने हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत ‘हाउसफुल 5’ से की, जो छह जून को रिलीज हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

