एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बेटे ने की पिता की गला दबाकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने पिता की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी।

देश की खबरें | बेटे ने की पिता की गला दबाकर हत्या

सुलतानपुर (उप्र), 25 अक्टूबर सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने पिता की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के साहिलवा गांव में मंगलवार रात जमीन के विवाद को लेकर मुख्तार शेख नामक व्यक्ति ने अपने पिता मोहम्मद हबीब (70) की गला दबाकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पिता की हत्या करने के बाद मुख्तार भाग गया और अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि मुख्तार मुंबई में मजदूरी करता था और तीन दिन पहले ही मुम्बई से लौटा था। उनके अनुसार मंगलवार रात वह बाहर से शराब पीकर घर आया और जमीन के मामले को लेकर अपने पिता से झगड़ने लगा एवं बात बढ़ने पर उसने हबीब का गला दबा दिया।

उन्होंने बताया कि हबीब ने दो शादी की थीं। पहली पत्नी से उसका एक पुत्र है जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटा और तीन बेटियां हैं। हबीब के पास छह बीघा पैतृक जमीन थी। उसने उसमें से ढाई बीघा जमीन अपनी पहली पत्नी से हुए बेटे के नाम कर दी थी। इसी को लेकर विवाद था। मुख्तार शेख, हबीब की दूसरी पत्नी से पैदा हुआ था।

अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).