देश की खबरें | द्वारका में बेटे ने गला दबाकर बुजुर्ग मां की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका में एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी क्योंकि वह खुदकुशी करने के लिए उच्च रक्तचाप की अत्यधिक खुराक लेने के बाद ‘‘पीड़ा’’ में थी।
नयी दिल्ली, 16 मार्च दिल्ली के द्वारका में एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी क्योंकि वह खुदकुशी करने के लिए उच्च रक्तचाप की अत्यधिक खुराक लेने के बाद ‘‘पीड़ा’’ में थी।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी व्यक्ति ने भी अपनी जान लेने की कोशिश की लेकिन इसमें नाकाम रहा।
पुलिस ने बताया कि मां-बेटे की वित्तीय स्थिति खराब थी और उन्होंने आत्महत्या करने की योजना बनायी थी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजकर 33 मिनट पर द्वारका के सेक्टर-22 में हिमालय अपार्टमेंट से कथित आत्महत्या की सूचना मिली।
द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम हर्ष वर्धन ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि 65 वर्षीय महिला बिस्तर पर मृत पड़ी है और उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। एक कमरे में गोलियों के सात खाली पैकेट भी मिले जबकि एक दीवार पर सुसाइड नोट चिपका मिला।
उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान बसाबी बिस्वास के रूप में की गयी है।
डीसीपी ने बताया कि जांच करने पर महिला के बेटे अनिर्बान बिस्वास ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने सोमवार रात करीब 10 बजे उच्च रक्तचाप की 70 गोलियां ली थी तथा मंगलवार सुबह उसे बेहद पीड़ा हुई।
वर्धन ने बताया कि इसके बाद महिला के बेटे ने एक टाई उठायी और अपनी मां की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा।
उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी अनिर्बान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

