देश की खबरें | दामाद ने पत्नी व सास को मारा चाकू, सास की मौत, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महराजगंज मोहल्ले के निवासी नसीम की शादी करीब सात वर्ष पूर्व पड़ोस में ही रहने वाली बेबी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही नसीम व उसकी पत्नी बेबी में अक्सर तकरार हुआ करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महराजगंज मोहल्ले के निवासी नसीम की शादी करीब सात वर्ष पूर्व पड़ोस में ही रहने वाली बेबी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही नसीम व उसकी पत्नी बेबी में अक्सर तकरार हुआ करता था।

पड़ोसियों के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर शाम को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्ष स्थानीय पुलिस चौकी पर पहुंचे किन्तु कोई समाधान नहीं निकल पाया और वे घर लौट आए। कुछ देर बाद नसीम अपने ससुराल पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि वहां पहुंचने पर एक बार फिर विवाद फिर बढ़ गया और नसीम ने चाकू से अपनी पत्नी बेबी पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि बेटी को बचाने के लिए आगे आने पर उसने अपनी सास रेशमा पर भी हमला बोल दिया।

उन्होंने बताया कि परिणाम स्वरूप दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सास की मौत हो गई, जबकि पत्नी उपचाराधीन है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि प्रकरण में सलमान की तहरीर पर नसीम, शाहरूख व अल्ताफ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मौके से आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया गया है। महिला के शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now